सासाराम से निर्धारित समय से 21 मिनट पहले रवाना हुई पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म पर गाड़ी का इंतजार करते रहे यात्री, यात्रियों ने रेलवे से की कार्रवाई की मांग
सासाराम रेलवे स्टेशन पर पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से इक्कीस मिनट पहले रवाना हो गई. ट्रेन छूटने से नाराज यात्रियों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
सासाराम/बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्री दंग रह गए। जब पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन 18427 समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गई और बड़ी बात है कि बिफोर ही ट्रेन सासाराम रेलवे स्टेशन से रवाना भी हो गई। जिस कारण का यात्रियों का ट्रेन छूट गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधन से की।
निर्धारित समय से 21 मिनट पहले रवाना हुई ट्रेन
यात्रियों के अनुसार, पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस का सासाराम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने का निर्धारित समय रात 11 बजकर 6 मिनट है, लेकिन आरोप है कि 29 नवंबर की रात ट्रेन 10 बजकर 45 मिनट पर ही स्टेशन से रवाना हो गई. यानी निर्धारित समय से करीब 21 मिनट पहले ट्रेन खुल गई. इस कारण समय से स्टेशन पहुंचे कई यात्री ट्रेन पकड़ने से छूट गए

ट्रेन छूटने से नाराज यात्री अब्दुल समद ने स्टेशन प्रबंधन के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई. उनके साथ ही अन्य यात्रियों का कहना था कि जब रेलवे की समय सारणी में ट्रेन के खुलने का समय रात 11:06 बजे निर्धारित है, तो आखिर ट्रेन को 10:45 बजे क्यों रवाना कर दिया गया. यात्रियों ने इस मामले में जिम्मेदार रेलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
स्टेशन मास्टर ने बताई गार्ड की गलती
वहीं, इस मामले को लेकर रात में रेलवे के अधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आए. हालांकि, सासाराम स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि ट्रेन के समय से पहले खुलने के पीछे गार्ड की गलती है. वहीं, इस घटना से प्रभावित यात्री अब रेलवे प्रबंधन से जवाब मांगते नजर आए.
यात्रियों ने रेलवे से की कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद सासाराम में यात्रियों के मन में रेलवे की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेनें निर्धारित समय से पहले ही रवाना होने लगेंगी, तो समय पर स्टेशन पहुंचने के बावजूद उनका सफर प्रभावित होगा. पीड़ित यात्री अब इस मामले में उचित जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
dhananjaykumarroy